पटेढ़ी बेलसर : 19 फरवरी को पटना में कुर्मी एकता रैली को सफल बनाने के उदेश्य से कुर्मी समुदायक ने किया बैठक |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , पटेढ़ी बेलसर : पटना के मिलर हाइ स्कूल के मैदान में 19 फरवरी को आयोजित होने वाली कुर्मी एकता रैली की सफलता के लिए शुक्रवार को प्रखंड के अफजलपुर गांव में कुर्मी एकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रैली के संयोजक सह अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कहा कि तलवार हमारे आदर्श और इतिहास जरूर है। लेकिन साथ साथ कलम की विशेष जरूरत है।

विधायक,मंत्री या मुखिया पांच सालों के लिए होता है लेकिन उनके सामने बैठने वाले अधिकारी पदाधिकारी साठ सालों के लिए होता है। इसलिए समाज शिक्षा पर जोड़ दे। प्रत्येक विधानसभा में कुर्मी समाज के ज्यादा से ज्यादा अधिकारी तब बनेंगे जब हम शिक्षा पर ज्यादा जोर देंगे।विधायक श्री पटेल ने कहा कि हम देश को जोड़ने वाले सरदार पटेल के वंशज है।कुर्मी समाज के कई उपजातियां है।रैली का मकसद कुर्मी समुदाय के उप जातियों को एक माला में पीड़ोना है।

बीजेपी के विधायक होते ही सीएम नीतीश कुमार का विशेष आभार प्रकट करते हुए मंटू पटेल ने कहा कि उन्होंने 2010में उन्हीं के कृपा से विधायक बने है।इसलिए कुर्मी किसी भी पार्टी का सदस्य हो रैली में जरूर शामिल हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण पटेल तथा संचालन रत्नेश कुमार ने किया।बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े …

शीर्षक  : कलम की आवाज

शीर्षक  : कलम की आवाज

लेखक : रमेश प्रसाद सिंह ‘पत्रकार

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR