सीडीपीओ के मनमानी के विरुद्ध प्रमुख ने जिला पदाधिकारी को पत्र भेजा।

सीडीपीओ के मनमानी के विरुद्ध

वैशाली/राजापाकर : प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंजू रानी के द्वारा पंचायत समिति की बैठक में भाग नहीं लेने तथा आंगनबाड़ी  केंद्र से वसूली करने को ले जिला पदाधिकारी वैशाली को पत्र दिया है। आवेदन में कहा गया है कि विगत पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शामिल नहीं हुई ।बैठक में पंचायत समिति सदस्यों एवं मुखिया के द्वारा आरोप लगाया गया कि सीडीपीओ के द्वारा प्रत्येक केंद्र से चार हजार रू प्रत्येक महीना वसूली किया जाता है।इस मामला पर मैं स्वयं जांच करने की बात कह कर  सदस्यों को शांत कराया गया। बैठक के बाद अगले दिन मैं स्वयं केन्द्र  पर जाकर पता लगाया तो पता चला की सीडीपीओ के द्वारा प्रत्येक महीना चार हजार की वसूली सेविका को डरा धमका कर किया जाता है। इस बात से संबंधित पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सीडीपीओ को भी दिया गया। इस पर उनके द्वारा आजतक कोई जवाब नहीं दिया गया। पत्र में आंगनवाड़ी केंद्र से हो रही जबरन राशि की वसूली को रोकने तथा जांच कर अपने स्तर से कार्रवाई की मांग की गई है।