
विधुत आपूर्ति प्रसाखा चेहराकलां कार्यालय …

स्थानीय चौकीदार अरुण कुमार पर लगाया अबध किशोर सहनी से मिलीभगत कर तंग तबाह व परेशान करने का आरोप।
वैशाली / चेहरा कलां : प्रखंड के कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द निवासी के द्वारा कच्चा ताड़ के पेड़ क़ो कटवाने के क्रम मे एल टी विधुत संरचना (वायर )पर गिर गया जिससे कुछ घंटो के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गया और दो पोल भी क्षति ग्रस्त हो गया। ये घटना विते रविवार की बताई जा रही है। चेहराकलां विधुत आपूर्ति प्रसाखा के कनीय विधुत अभियंता विवेक कुमार ने शाहपुर खुर्द निवासी योगेंद्र सहनी के पुत्र अबध किशोर सहनी के द्वारा लापरबाही करने के कारण बिजली विभाग को 20856 रूपये की आर्थिक क्षति करने के आरोप लगाते हुए कटहरा थाना मे आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, इस संदर्भ मे थाना अध्यक्ष सोनू कुमार से पूछे जाने पर बताया की इस संदर्भ मे दो आवेदन प्राप्त हुआ है अनुसंधान कर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी करवाई किया जायेगा।गौरतलब हो की शाहपुर खुर्द निवासी रामनन सहनी ने अबध किशोर सहनी वगैरह पर मेरे निजी जमीन से चोरी छिपे ताड़ के पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए थाना मे प्राथमिक दर्ज करने हेतु आवेदन दे न्याय की गुहार लगाए है, ज़ब इस संदर्भ मे रामनन सहनी से पूछे जाने पर बताया की थानाध्यक्ष सोनू कुमार के द्वारा मुझे बरगलाया जा रहा है स्थानीय चौकीदार अरुण कुमार पर अबध किशोर सहनी से मिलीभगत कर मुझे तंग तवाह व परेशान किया जा रहा है ऐसा आरोप लगाया जा रहा है ,पीड़ित दंपत्ति ने बताया की अबध किशोर साहनी वगैरह से पूर्व से जमीनी विवाद चेहराकालं अंचलधिकारी के यहा लंबित है, हमलोग ज़ब घर पर नहीं रहते है तब घटना को अंजाम दिए करते है, मुझे कम भरोसा है की मुझे थाना से न्याय मिलेगा। हलाकि थाना अध्यक्ष सोनू कुमार के द्वारा मुझे आश्वासन दिया गया है। वही पीड़ित दम्पति के द्वारा लगाए गए आरोप के बारे मे पूछे जाने पर स्थानीय चौकीदार अरुण कुमार ने कुछ भी बोलने से इंकार कर गए।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief