भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सह वैशाली लोकसभा चुनाव प्रभारी हरेश कुमार सिंह ने…

वैशाली/हाजीपुर/राघोपुर: बिहार तेजस्वी यादव के संविधान पर दिए गए ब्यान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लोग संविधान को देश का प्रमुख ग्रंथ मानकर संविधान का सजदा करते हैं लेकिन आई एन डी ए गठबंधन के नेता सहित बिहार की प्रमुख राजनीतिक दल संविधान को राजनीतिक उपयोग की वस्तु समझ रहे हैं एवं जब भी चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है विपक्ष संविधान का राजनीतिकरण का प्रयास कर आमजन को बरगलाने के उद्देश्य से तरह तरह की ब्यानवाजी करते रहते हैं। देश के लोगों को पता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत हाथों में संविधान बिल्कुल सुरक्षित है एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संविधान के द्वारा ही आरक्षण से वंचित सामान्य गरीब वर्गों को भी आरक्षण का लाभ दिया है एवं बिहार में निवास करने वाले सभी वर्गों को एनडीए सरकार में आरक्षण का लाभ बेरोकटोक मिल रहा है। बिहार की आवाम मजबूती के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ खड़ी है एवं बिहार प्रदेश की सभी चालीस सीटों को जीताकर देश में एनडीए की चार सौ पार के आंकड़े को पूर्ण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी।