
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना के तहत 24 गर्भवती महिलाओं की गई स्वास्थ जांच के साथदी गई दवाई..
वैशाली/राजापाकर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा का वितरण किया गया। शिविर में आए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच सीएससी में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय डॉ मनीषा डॉ ओमप्रकाश द्वारा किया गया।
शिविर में 24 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, वजन, एचआईवी सहित अन्य जांच की गई एवं टेटनस का इंजेक्शन दिया गया। वही खाने के लिए आयरन, विटामिन बी कंपलेक्स एवं कैल्शियम की गोलियां दी गई। महिलाओं को भारी वजन नहीं उठाने खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा पौष्टिक आहार का सेवन करने की बात कही गई। खानपान में पौष्टिक भोजन अंडा दूध मछली हरी शाक सब्जी दाल खाने की सलाह दी गई
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने बताया कि यह शिविर महीने में दो बार लगाए जाते हैं ,जो भी छूटे हुए मरीज है वह शिविर में आकर अपना इलाज करावें ताकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सकें। शिविर के संचालन में बीसीएम रवि कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक सौरभ रंजन हेड क्लर्क बशिष्ठ प्रसाद सिंह संजय कुमार एएनएम आदि ने सहयोग किया।