
सोनपुर। जिलाधिकारी सारण के निर्देश पर लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग पंचायत भवन के बूथ नंबर 107 में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित शुक्रवार को किया । इस कार्यक्रम में सीडीपीओ श्वेता सिंह ने उपस्थित बच्चों द्वारा संकल्प पत्र देकर बच्चों के अभिभावकों को संकल्प दिलाया गया ।
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई 2024 को सभी मतदाता अपने सारे कार्य को छोड़कर पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएंगे ।बाल विकास परियोजना के कर्मियों ने घर-घर जाकर संकल्प पत्र दिया और सभी मतदाताओं ने संकल्प पत्र लेकर अस्वस्थ किया कि वह मतदान की तिथि के दिन सारे काम छोड़कर पहले मतदान फिर अन्य कार्य करेंगे वही मतदाता जागरूकता को लेकर आकर्षक रंगोली ,रैली अन्य कार्यक्रम करा कर मतदाता को जागरूक किया जा रहा है।
अनोखा पहल ! सेवानिवृत कैप्टन ने मतदाताओं क़ो पौधा भेंट कर मतदान करने का किया अपील।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief