कटहरा थाना में दर्ज विभिन्न कांडों में जब्त शराब को किया गया विनिष्टीकरण |

 

वैशाली/ चेहराकलां :  विभागीय  निर्देशानुसार विभिन्न कांडों में जब्त शराव को विनिष्टीकरण करने के प्राप्त आदेश के आलोक में शनिवार को  कटहरा  थाना कांड संख्या 73/24 मे जप्त शराब 1301 लीटर एंव कांड संख्या 113/24 मामले में जप्त 5661 लीटर जप्त विदेशी शराब को विनिष्ट किया गया। शनिवार की शाम कटहरा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार,मलखान इंचार्ज संतोष कुमार ने चौकीदारों के सहयोग से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह गोरौल अंचलाधिकारी अंशु कुमार की उपस्थिति में विनष्टीकरण कार्य किया गया। थाना परिसर के पास ही जेसीबी के माधयम से जप्त शराब की बोतले फोड़कर शराब गड्ढे में बहा दिया गया।

सारण लोक सभा चुनाव में लोगो में चुनावी सरगर्मी हुई तेज |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief