लोकसभा चुनाव २०२४

मतदान केदो पर मतदाताओं के बीच मतदान पर्ची का किया गया वितरण..
vaishali राजापाकर : आगामी 20 में को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर 127 राजापाकर( एस सी)विधानसभा क्षेत्र में सभी बीएलओ को मतदाता पर्ची वितरण की शुरुआत की गई है।मंगलवार को एआरओ सह डीसीएलआर महनार मेधा कश्यप वीडियो राजापाकर आनंद प्रकाश ने सभी मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण किया तथा मतदाताओं से अपील किया कि आगामी 20 में को लोकतंत्र के महा पर्व में अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें तथा एक स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण करें।सभी बीएलओ ने मतदाता पर्ची मतदान पंजी एवं अन्य सामग्री के साथ मतदान केंद्र पर मौजूद होकर मतदाताओं के बीच पर्ची का वितरण शुरुआत की।
इस मौके पर एआरो सह डीसीएलआर महनार एवं वीडियो राजापाकर ने कई मतदान केंद्रों पर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य का निरीक्षण भी किया तथा मतदाता पर्ची वितरण भी किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि वे इन मतदाता पर्ची को संभाल कर रखें एवं आगामी 20 में को मतदान के दिन इसके साथ वांछित कागजात के साथ बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।