LOKSABHA ELECTION 2024

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाला मतदाता जागरूकता अभियान
VAISHALIराजापाकर : जिला प्रशासन वैशाली के निर्देश पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने हेतु निरंतर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मालूम हो कि आगामी 20 मई को पांचवें चरण के अंतर्गत यहां चुनाव होना है।इसी कड़ी में मंगलवार को राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं ने वोट देकर कर्तव्य निभाएं,लोकतंत्र मजबूत बनाएं का नारा देकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान विद्यालय परिसर से निकलकर हाई स्कूल चौक राजापाकर बाजार डाकघर चौक से इतवार हाट होते हुए विद्यालय परिसर आकर समाप्त हुआ।इस जागरूकता अभियान में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार शिक्षकों में केशव नारायण राय बिंदेश्वर प्रसाद सिंह अमरेश कुमार राजकुमार रवि रविंदर कुमार रवि शिल्पी कुमारी कामिनी कुमारी प्रवीण कुमार रोहित कुमार विनोद कुमार पुष्पा कुमारी कुमारी पल्लवी समेत छात्र-छात्राएं शामिल हुए।