लोकसभा चुनाव 2024

20 मई को होने वाले चुनाव के लिए मतदान कर्मी ई वी एम लेकर अपने बुथ पर हुए रवाना होते हुए।
राजापाकर : भलुई कॉलेज राजापाकर डिस्पैच सेंटर से रविवार को राजापाकर विधानसभा के तीनों सहदेई देसरी एवम राजापाकर प्रखंड में होने वाले 20 मई सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को इवीएम मशीन सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया।आज पूर्वाह्न 8 बजे से डिस्पैच सेंटर में एआरओ सह डीसीएलआर मेधा कश्यप एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडियो आनंद प्रकाश के नेतृत्व में चुनाव कोषाग के द्वारा इवीएम के अंतर्गत बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट एवं सीलिंग से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया।सभी पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट को तीन-तीन इवीएम अलग से दिया गया ताकि पंचायत के किसी बूथ पर ईवीएम मशीन में खराबी होने पर सूचना होने पर तुरंत वहां पहुंचाया जा सके। सभी काउंटर पर प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, शिक्षक कर्मी, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी वितरण कार्य में मुस्तैद थे। सभी पीठासीन पदाधिकारी अपने सहकर्मियों के साथ अपने-अपने बूथ की ओर रवाना होते देखे गए।