पुत्रवधू ने नगद समेत आभूषण ले घर से हुआ फरहार,सास ने थाना मे दर्ज कराई प्राथमिकी।

वैशाली ब्यूरो : राजापाकर थाना क्षेत्र मे सास ने अपने पुत्रवधू के फरार होने से संबंधित राजापाकर थाने में मामला दर्ज कराई है। घटना थाना क्षेत्र के जफर पट्टी गांव की है।थाने में दिए आवेदन में सास माला देवी पति रामदेव सिंह ने बताया है कि बीते 20 मई को पुत्रवधू राजनंदनी कुमारी के एक रिश्तेदार सहदेई थाना के शेखोपुर सहरिया निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र समरजीत कुमार आया था। रात में यहीं ठहरा था।

21 मई को मैं सुबह अपने खेत में काम करने चली गई। इसी बीच घर में रखें ₹60000 नकद एवं ₹100000 का आभूषण लेकर समरजीत कुमार बाइक से लेकर फरार हो गया ।आवेदन बताया गया है कि राजनंदनी का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है।अभी वह वहीं पर है। थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की जाने की मांग की गई है।