एस ड्राइव में पुलिस ने पूर्व मुखिया समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल|


वैशाली ब्यूरो: रविवार की रात्रि थाना अध्यक्ष राजापाकर के नेतृत्व में एस ड्राइव के अंतर्गत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजा पाकर थाना सनहा संख्या 100/24 एवम 101/24 के प्राथमिक अभियुक्त गंगाजल ग्राम निवासी राजीव कुमार राय पिता हरेंद्र राय मुकेश कुमार राय पिता वीरेंद्र राय और सुनील पासवान,वहीं थाना कांड संख्या 174/24 धारा 363/366 ए का प्राथमिकी अभियुक्त मुकुल कुमार पिता प्रमोद कुमार राय ग्राम राजापाकर पूर्वी समेत राजापाकर थाना कांड संख्या 148/24 के प्राथमिकी अभियुक्त फरीदपुर ग्राम निवासी बखरी बड़ाई पंचायत के पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सिंह समेत 5 को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।