
दीवा गस्ती के दौरान पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
वैशाली ब्यूरो : दीवा गस्ती वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी के दौरान परिo पुअनि आरती कुमारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में पवन पासवान पिता स्वर्गीय खूबी पासवान एवं गुनौर सहनी पिता समुन्द्र सहनी शराब बिक्री का कारोबार करता है तथा झोपड़ी के पीछे शराब छुपा कर रखे हुए हैं।तुरंत छापेमारी करने पर शराब बरामद हो सकता है। परिo पुअनि आरती कुमारी ने इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्थान किया और जैसे ही पवन पासवान के घर के पास पहुंचे कि पुलिस गाड़ी देखकर दो व्यक्ति भागने लगे। जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा तथा उसके झोपड़ी के पीछे तलाशी लिया गया तो दो प्लास्टिक के रंगीन बोर में 10/10 लीटर वाला पॉलिथीन में भरा हुआ चुलाई देसी दारू 60 लीटर बरामद किया गया। दोनों कारोबारी को गिरफ्तार कर 60 लीटर देसी दारू जप्त कर थाना लाया गया तथा दोनों के विरुद्ध धारा 30 ए के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है।
रामपुर ब्रह्मदास गांव मे 551कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा