fraud in appointment: करोड़ के घोटाला के बाद अब नियुक्ति में फर्जीवाड़ा का मामला आया सामने। दो अधिकारी गिरफ्तार।

fraud in appointment


मुजफ्फरपुर: वरीय संवादाता। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में सौ करोड़ के घोटाला कि जाँच केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई से कराई जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 सीआरपी आरआरबी दसवीं कैडर रिज़र्व लिस्ट के नियुक्ति में फर्जीवाड़ा का मामला उजागर हुआ है। जिसमे प्रधान कार्यालय कलमबाग चौक के दो अधिकारी राजेश कुमार रिक्रूटमेंट सेल में कार्यरत और रमेश कुमार उप प्रबंधक, फर्जीवाड़ा मामले में संलिप्ता होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इन दोनों को रविवार के शाम पूछ ताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और गहन जाँच पड़ताल में जुट गई है। इनके पास से दो लैपटॉप , चार मोबाइल फ़ोन और कैंडिडेट्स का कुछ दस्तावेज प्राप्त हुआ है जो नियुक्ति से संबंधित है। बिते दिन जाँच के उपरांत उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के विजिलेंस टीम द्वारा 6 मार्च 2024 को फर्जीवाड़ा मामले में उपरोक्त अधिकारियों पर काजी मोहम्मदपुर थाना में प्राथमिक दर्ज कराया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें और कई चेहरे का नाम उजागर होने का संभावना है।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief