Illegal use of domestic gas.

घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यवसायिक उपयोग के खिलाप होटल में जाँच करते हुए पदाधिकारी |
हाजीपुर (वैशाली ) संवाददाता : हाजीपुर एसडीएम रामबाबू बैठा के निर्देश पर आज बिदुपुर में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक इस्तेमाल के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रखंड स्तरीय छापेमारी टीम में बिदुपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शामिल थे।
विदुपुर बाजार में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों खासकर होटल और ढाबा आदि में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यवसायिक उपयोग के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। हालांकि सभी दुकानों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर पाया गया।
एसडीएम ,हाजीपुर ने बताया कि इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा।
Author: RAJENDRA KUMAR SINGH
Post Views: 85