
राजापाकर थाने की दमकल गाड़ी से कुचलकर 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत. के बाद परिजन शव को राजापाकर थाने परिसर में रखकर हंगामां करते हुए |
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली : मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाने की दमकल गाड़ी जो थाना क्षेत्र में आग से बचाव का प्रचार करके फरीदपुर से होते हुए पोखरैरा ग्राम होते हुए थाने पर आ रही थी। इसी बीच गाड़ी में महिला एवं पुरुष दो अग्निशमन कर्मी सवार थे। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि एक महिला अग्निशमनकर्मी गाड़ी ड्राइव कर सिख रही थी एवं बगल में एक पुरुष अग्निशमन कर्मी बैठा था । इसी क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर पोखरैरा ग्राम में स्वर्गीय नवल दास के दरवाजे पर खेल रही गाड़ी बच्ची को रोंदते हुए झोपड़ी नुमा घर एवं सीमेंट के पिलर को को तोड़ते हुए आगे घुस गई।
बच्चे की गाड़ी के चक्का के नीचे आ जाने से सर कुचल गया। वहीं दोनों अग्निशमन कर्मी बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर गए।जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस परिजनों को सूचना दिए बिना शव को पोस्टमार्टम हेतु हाजीपुर ले जा रहे थे। लेकिन मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे एवं शव को लेकर थाने चले आए।थाने पर शव आते ही दर्जनों महिला पुरुष मृतक के परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई. एवं बच्ची के परिजन शव के पास दहार मारकर रो रहे थे।वहीं मौके पर किसी अनहोनी घटना को देखते हुए बिदुपुर ,जंदाहा, महुआ, बाराटी थाने की पुलिस एवं पुलिस लाइन से जवान मौके पर पहुंचे। वही समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई थी।
घटना की सूचना पाकर विधायक प्रतिमा कुमारी भी मौके पर पहुंची एवं मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया एवं थानाध्यक्ष नीरज कुमार से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। तथा मृतक के परिजन को न्याय मिलने की बात कही। मृतका आरती कुमारी का घर महुआ थाना क्षेत्र के भदवास अलीपुर में पड़ता है। वह अपने नाना राजापाकर थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम निवासी स्वर्गीय नवल दास के यहां दो माह पहले आई थी। . घटना मंगलवार शाम के 4 बजे की है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने में मृतक के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं घटना के बाद दमकल गाड़ी एवं दोनों महिला पुरुष अग्निशमनकर्मी मौके से फरार है । वहीं कुछ लोग मैनेज करने के फिराक में भी लगे थे। वहीं मृतक के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे थे।
सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल जल योजना गोरौल प्रखंड ..