सोन्धो में मुहर्रम विवाद के सातवें दिन गुरुवार को धारा 144 मे दीं गयी ढील।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल । प्रखंड में बीते सप्ताह हुए  सोन्धो में मुहर्रम विवाद को लेकर सात दिनों के बाद गुरुवार को धारा 144 मे ढील दीं गयी। सुवह 7बजे से शाम 4 बजे तक मेडिकल स्टोर और किराना दुकान खोलने की अनुमति दीं गयी. इसकी जानकारी  बीडीओ उदय कुमार ने दीं। इसको लेकर बुधवार को करीब छह घंटे तक गोरौल प्रखंड सभागार मे बैठक की गयी थी। महुआ अनुमंडल  पदाधिकारी चंद्रिका अत्रि ,एसडीपीओ सौरभ सुमन भी उपस्थित थी ।

बैठक में दोनों पक्षो के लोगो ने पदाधिकारियो  के समक्ष शन्ति व्यवस्था बहाल करने की बात कही। बैठक उपरांत एसडीएम,एसडीपीओ ने कहा कि आमलोगों को परेशान नही किया जायेगा, लेकिन दोषी बख्शे नही जायँगे। नामजद जल्द हाजिर हो जाये अन्यथा कुर्की की कार्रवाई होगी। बैठक में प्रमुख मुन्ना कुमार, सीओ अंशु कुमार, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के अलावे विभिन्न पंचायत के मुखिया, राजनैतिक दल के नेता और सोन्धो के दोनों पक्षो के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़े …

vaishalinews :राजापाकर प्रखंड में युद्ध स्तर पर बनाया गया आयुष्मान कार्ड|

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR