इस्माइलपुर गांव से पुलिस ने 75 लीटर विदेशी शराब किया बरामद |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,संवाददाता ,गोरौल : थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव से मंगलवार को शाम में पुलिस ने 75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया है. बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस्माइलपुर गांव में बिक्री के लिये शराब लाया गया है . पुलिस टीम जब वहा पहुची तो पुलिस गाड़ी को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही राहुल कुमार के रूप में किया गया है|

जब उसके बथान की तलासी ली गई तो विभिन्न बोतला में पैक प्लास्टिक के बोरा में रखा लगभग 75 लीटर शराब जप्त किया गया.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि किया है. साथ ही मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार करने और अन्य संलिप्त लोगो को जल्द जे जल्द पकड़ने की बाते बताई है|

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR