बकरी के चिल्लाने पर जुटे ग्रामीण, खून से लथपथ देख 1 आरोपी को पकड़ा, 2 फरार|

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता , महुआ (वैशाली) : थाना क्षेत्र में 3 मनचलों ने बकरी के साथ गैंप रेप किया। इस दौरान बकरी के चिल्लाने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं, दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
इस घटना की जानकारी जैसे ही महुआ पुलिस क़ो हुई मौके पर पहुंची एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, 2 की तलाश में जुटी है। पुलिस एक आरोपी से पूछताछ में जुटी है। घटना महुआ थाना क्षेत्र का है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार क़ो दोपहर में कदम चौक के पास 3 मनचलों ने नशे की हालत में एक बकरी को सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद बारी-बारी से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। इस घटना में खून से लथपथ बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े, तभी दो युवक भाग निकला। जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर लिया। इसके बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने आरोपी को कुर्सी से बांध दिया। और जमकर पिटाई कर दिया.
इस घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने आरोपी युवक ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई। आरोपी युवक की अपना नाम सोनू कुमार बताया हैँ।
इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद से पूछे जाने पर बताया कि घटना की सूचना मिली है। लेकिन पीड़ित परिवार द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। लिखित आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS:महुआ में सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज के दौरान हुई मौत।
Author: SURYA NARAYAN SAHANI
संवाददाता : महुआ