92बैच CIFS तपेश्वर पासवान का शव पहुंचते ही परिजनों में मच गया कोहराम।

सत्यम ग्राम न्यूज़ चेहराकलां /वैशाली : कटहरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में 92 बैच सी आई एफ एस तपेश्वर पासवान का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। उनका शव एक तिरंगा झंडा में लपेटे हुए था। उन्होंने अंतिम सांसें रांची में ली।वे कई गंभीर बीमारी से ग्रस्ति थे। जैसा की उनके स्वजनों ने बताया है। उनके एक पुत्र संजीव कुमार हैं। जिनके द्वारा अंतिम दाह संस्कार के लिए हाजीपुर के कोनहारा में किया गया है। उनके पुत्र संजीव कुमार द्वारा मुख आग्नि दी गई। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

उन्होंने 22 वर्ष की अवस्था में देश की सेवा में जुट गए थे। वे देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक के देश की सेवा करते रहे। उनके पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि जैसे ही तबियत बिगड़ी वैसे ही रांची में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान ही एक अगस्त 24 को अंतिम सांस ली। इसकी सूचना स्वजनों को दी।

इनका जन्म कटहरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी स्व राम प्रसाद पासवान के घर में 15 नवम्बर 1970 को हुआ था। जिनसे तीन लड़की एक लड़का था।वे सभी की शादी कर चुके थे। उनके पुत्र संजीव कुमार अपने पैतृक गांव में रहते हैं।