राजापाकर प्रखंड के छह जगहों पर बनाये गए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर/वैशाली । राज्य में चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरकार के आदेशानुसार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में सरकारी पत्र के अनुसार राजापाकर प्रखंड के 6 स्थानों पर एपीसीएच को मंजूरी दी गई साथ ही एक सामान्य एवं एक आयुष चिकित्सक भी योगदान देंगे।

छ: बेडों वाले इन अस्पतालों के खुलने से स्थानीय लोगों को राजापाकर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। प्रखंड क्षेत्र के जिन स्थानों पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं उन स्थानों में बैद्यनाथपुर,चकसिकंदर, भलुई, डुमरी मुकुंदपुर एवं फरीदपुर।

इनमें से बैद्यनाथपुर एवं चकसिकंदर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रुप में कार्यरत थे। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर अब आम लोग अपना इलाज करवा सकेंगे एवं मुफ्त में आवश्यक दवाइयां ले सकेंगे।जब सीएचसी राजापाकर के प्रभारी श्रीप्रकाश उपाध्याय से पूछा गया क्या डुमरी चक स्थित स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिए जाएंगे तो उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं होगा पहले से जो स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं उसे हरगिज नहीं बंद किया जाएगा अपितु कई अन्य स्थानों पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं इससे लोगों की परेशानियां दूर होगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र डुमरी चक वार्ड नंबर 10 के संबंध में सीएस के हवाले से जानकारी दी उसे बंद करने का कोई निर्देश नहीं है। बल्कि प्रखंड के 6 स्थानों पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का आदेश निर्गत किया गया है।

विगत 27 फरवरी में ही इन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को खोले जाने की मंजूरी मिल चुकी थी। लेकिन अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

MORNING BREAKING NEWS :करौना ओपी क्षेत्र के कटहरा में दुकान में चोरी |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief