BIHAR NEWS:महुआ अनुमंडलवासियों के लिए जल्द मिल सकता है बड़ी खुशखबरी!

सत्यम ग्राम न्यूज़ , पटना बिहार : वैशाली जिले के महुआ अनुमंडलवासियों के लिए खुशखबरी जल्द ही मिलेंगे 132KV पावर ग्रिड स्टेशन, महुआ विधायक मुकेश रौशन ने लिखा था पूर्व में मुख्यमंत्री क़ो पत्र अग्रतर कार्रवाई लगातार हैँ जारी। गौरतलब हो की बिजली की समस्या के निदान हेतु बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रहा है जानकारी के लिए बता दू की महुआ शक्ति उप केंद्र को 33 KV की सफ्लाई वर्तमान में जन्दाहा के सलहा के पवार ग्रिड से होता हैँ|

जो महुआ से जन्दाहा की दुरी लगभग 33 किलोमीटर से ज्यादा है. विद्युत ब्रेडकडाउन से निपटने एवं मेंटेनस कार्य में अधिक मानवबल की आवश्यकता पड़ता हैँ फिर भी ससमय मेंटेनस कार्य नहीं हो पता हैँ इसी सब क़ो मध्य नजर रखते हुए महुआ विधानसभा के विधायक डा. मुकेश रौशन ने सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को पत्र लिख कर महुआ में हो रहे निर्वाध बिजली सफ्लाई में उत्पन्न समस्या से अवगत जून २४ में ही कराया था

मुख्यमंत्री कार्यालय ने विधायक के पत्र क़ो अपने संज्ञान लेते हुए संबंधि विजली विभाग को पत्र जारी का समस्या से निदान हेतु ठोस पहल करने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय क़ो जबाब सौपने का निर्देश दिया गया था उस अलोक में संबंधित विभाग के कार्यालय ने निर्वाध बिजली आपूर्ति से संबंधित जानकारी महुआ के कार्यपालक अभियंता से माँगा हैँ.. आइये जानते हैँ विस्तार से आगे …

महुआ में बिजली समस्या पर : स्थानीय विधायक डा. मुकेश रौशन का सुबे के मुख्यमंती के नाम पत्र

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief