60 year old man dies after being hit by bus on Goraul NH 22.

गोरौल एनएच 22 पर बस की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी|
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता गोरौल : हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के महमदपुर दरिया गांव के पास कोच से ठोकर लगने से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया गया है कि 60 वर्षीय शोभित राय अपने घर से सामान खरीदने के लिये सड़क पार कर रहा था कि हाजीपुर के तरफ से तेज गति से आ रही एक कोच ने जोरदार ठोकर मार दिया|
जिससे उसकी मौत हो गयी. गाड़ी के चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. परिजनों ने शव को एन. एच. पर रखकर पूर्णत जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. सड़क के दोनों लेन पर टायर जलाकर यातायात को पूर्णतः वाधित कर दिया . सड़क जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गयी|
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार , अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर लोगो को समझने बुझाने में लग गये. परिजनों का कहना था कि जबतक मुआवजा नही मिलेगा तबतक शव को नही उठाएंगे.समाचार लिखे जाने तक दोनों लेन सड़क जाम ही था|
ये भी पढ़े …
सावन के तीसरे सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के उपरांत जलाभिषेक किया।
सामाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष +91 8757372089/ +91 9931084637 पर सम्पर्क करें -धन्यवाद