आपकी पंचायत आपका प्रशासन शिविर का आयोजन पंचायत भवन परिसर में किया गया.

आपका पंचायत आपका प्रशासन शिविर का आयोजन |

सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहरा कला: आपका पंचायत आपका प्रशासन शिविर का आयोजन विशुनपुर अड़रा पंचायत भवन प्रांगण में किया गया। जिसमें 63 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 26 निष्पादन किया गया है। शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह चेहराकलां प्रखंड प्रभारी अन्नु कुमारी ने किया।जिसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार ने की।

शिविर आयोजित में कुल 63 आवेदन जन समस्या से आधारित प्राप्त हुए हैं। जिसमें मनरेगा में जॉब कार्ड एवं पशु शेड निर्माण से संबंधी 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बिजली से संबंधित 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित एक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। आपूर्ति में नये राशनकार्ड बनाने से संबंधित 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 4 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। लोहिया स्वच्छता अभियान में शौचालय भुगतान से संबंधित 9 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। पंचायतीराज से संबंधित 2 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

राजस्व से संबंधित दाखिल खारिज समेत अन्य से 12 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। कल्याण से संबंधित 1 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। शिक्षा विभाग में रसोई के मानदेय भुगतान से संबंधित 1 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े 9 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदन मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं कराने को लेकर आवेदन पत्र प्राप्त किये है। जिससे जनता त्राहिमाम कर रही है।

मालुम हो कि विगत पंचायत समिति की बैठक में शुद्ध पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं होने को काफी शोर शराबा भी हुआ था। इसके बाद भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं की स्थिति को देखते हुए आवेदन पत्र देकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने की बात कही गई है।

इस मौके पर स्थानीय मुखिया , उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहे। मुखिया प्रतिनिधि हिमाचल कुमार, सीओ पुनम भारती, राजस्वकर्मी, बी ए ओ कृष्ण मुरारी सिन्हा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी जयप्रकाश, प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी दीवाकर कुमार भगत,पी टी एस,पी आर एस, पंचायतीराज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड समन्वयक सीमा कुमारी, पंचायत पर्यवेक्षक अमोद कुमार, सीडीपीओ शशि कुमारी, कार्यपालक सहायक मनीष कुमार, आपूर्ति निशांत कुमार, विद्युत से विवेक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अवधेश कुमार दास, बीसीएम पुष्पलता, समेत अन्य लोग शामिल थे।

ये भी पढ़े …

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, राजापाकर, वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief