आपकी पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम के शिविर आयोजित किये गये।

सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा, राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के बेरई पंचायत स्थित पंचायत भवन के परि‌सर में मंगलवार को आपका पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर पंचायत के अनेक महिला पुरुष अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे। संबंधित विभाग के पदाधिकारी द्वारा अनेक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया।वहीं अन्य समस्याओं को संबंधित विभाग के पदाधिकारी को सोंपा गया और उनकी समस्याओं के शीघ्र  समाधान करने का भरोसा दिलाया।

शिविर में अंचल कार्यालय से संबंधित भूमि विवाद के छह आवेदन, पीएचईडी से तीन आवेदन, स्वास्थ्य विभाग से दो आवेदन, प्रखंड कार्यालय से संबंधित 13 आवेदन एवं बिजली विभाग से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर  वरीय उपसमाहर्ता  प्रशांत रमाणिया मुखिया कुणाल कुमार बीडिओ आनंद प्रकाश सीओ गौरव कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिंहा कनीय अभियंता रघुवंश प्रसाद मणि सीडीपीओ मंजू रानी, बीसीओ संजीव कुमार पंचायत सचिव दिलीप कुमार आवास पर्यवेक्षक रवि कुमार राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन सहित पंचायत के सभी कर्मी  उपस्थित हुए।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम जनता को आह्वान किया कि वे अपने-अपने पंचायत में शिविर में उपस्थित होकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दें ताकि उनकी समस्याओं को दूर किया जा सके। वही आगामी 8 अगस्त को रामपुर रत्नाकर उर्फ  सरसई पंचायत के पंचायत भवन परिसर में एवं 10 अगस्त को मीरपुर पताढ पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आपका पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम  का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़े …

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, राजापाकर, वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief