वैशाली में आशिक शिक्षक ने विधार्थी की दो शादी तुड़वाई,दुसरे की नही हो सकती तुम |
Don’t marry again… If you have true love then eat poison.

सत्यम ग्राम न्यूज़ पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र के एक शिक्षक पर अपनी छात्रा को जहर पिला देने का आरोप लगा है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया| जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया |
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गया है | पीड़िता और उसकी मां ने शिक्षक विकास कुमार पर नाबालिग के साथ यौन शोषण और ब्लैक मेंलिंग का आरोप भी लगाया है, पीड़िता परिवार के अनुसार युवक विकास कुमार वर्ष २०२२ में उक्त विधार्थी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए उसके घर जाता था|
इसी बीच उसने विधार्थी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ योन संबंध बनाता रहा समाजिक बदनामी के डर से पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी अलग कर दी| युवक ने विधार्थी के ससुराल जाने लगा था इस बात की भनक ससुराल वालों को लगा तो पीड़िता को मायके पहुंचा दिया वहाँ से सम्बन्ध टूट गया |
उसके बाद पीड़िता के परिजन ने उसकी दूसरी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन जैसे ही हवशी शिक्षक को इस बात की जानकारी मिली उसने जहर का बोतल लाकर पीड़िता को दे दिया, “यह कहते हुए कि अगर तुम मुझसे सच्चा प्यार करती हो तो इसे पी जाना और वह पी गई” यह बात पीड़िता ने खुद मिडिया को बताई है| पीड़िता के परिजनों ने अभी तक थाना में आवेदन नही दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है|
जब इस संदर्भ में पातेपुर थाना अध्यक्ष से पूछे जाने पर घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस से मिली है आवेदन मिलता है तो करवाई किया जायेगा |
ये भी पढ़े …
तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मारी, ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल।
ताज़ा खबर देखने के लिए चैनल द्वारा प्राप्त नोटिफिकेशन क़ो ऑन करें, ससमय नोटिफिकेशन प्राप्त कर खबर पढ़े.. अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें -धन्यवाद
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief