A HIGH SPEED TRUCK HITS A TEMPO, AUTO RIDER SERIOUSLY INJURED.

तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में मारी टक्कर,ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल।
सत्यम ग्राम न्यूज़ पातेपुर : प्रखंड के बालीगांव थाना क्षेत्र के हसनसराय एन एच 28 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें ऑटो और ट्रक दोनों सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा।
जिसमें ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। बताया जाता हैं कि ताजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें ऑटो सवार घायल हो गया।
वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते डायल 112 पुलिस के बालीगांव ERV-1 मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बालीगांव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के छानबीन में जुट गई।
घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी मो. आमिर तथा मो. आदिल के रूप में की गई हैं। जिसमें मो. आमिर की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। आपकों बता दें कि मो. आमिर और मो. आदिल गांव-गांव घूमकर डिर्जेन्ट पाउडर और साबुन बेचने का कार्य करते हैं।
ये भी पढ़े….
MORNING NEWS:लालगंज में शराब बिक्री का विरोध करना पूर्व मुखिया समेत 3 लोगों को पड़ा महंगा, अस्पताल में चल रहा इलाज।
ताज़ा खबर देखने के लिए चैनल द्वारा प्राप्त नोटिफिकेशन क़ो ऑन करें, ससमय नोटिफिकेशन प्राप्त कर खबर पढ़े.. अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें -धन्यवाद
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief