
पंचायत भवन मंसूरपुर हलैया के प्रांगण में आपका पंचायत आपका प्रशासन शिविर का आयोजन किया गया।
सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां वैशाली । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन मंसूरपुर हलैया के प्रागंण में आपका पंचायत आपका प्रशासन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें जन समस्या से आधारित विभिन्न विभागों से कुल 9 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 8 आवेदन पत्र को संबंधित विभागों द्वारा निष्पादित किया गया है। शेष एक आवेदन पत्र को संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समायवधि में निष्पादित किया जाय।
शिविर की अध्यक्षता मंसूरपुर हलैया पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष शंभु शरण राय ने की। जबकि शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार ने की। आयोजित शिविर में कुल 9 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 8 आवेदन पत्र को संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा निष्पादित किया गया है।
आपूर्ति 2 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें से एक को निष्पादित कियाहै । पंचायतीराज से संबंधित 2 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जो लंबित है। राजस्व विभाग से संबंधित 4 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जो लंबित है। शिक्षा विभाग से संबंधित एक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
जो लंबित हैं। इस मौके पर अंचलाअधिकारी पुनम भारती , बी ए ओ कृष्ण मुरारी सिन्हा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमार, पंचायतीराज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी दिवाकर कुमार भगत, आपूर्ति कार्यपालक सहायक निशिकांत, पंचायत सचिव अजय कुमार, प्रखंड समन्वयक सीमा कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक गुड्डू कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े….
वैशाली: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की अनुशंसा|
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, मुख्या सम्पादक, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष +91 9931084637 पर सम्पर्क करें
इस खबर क़ो एप के माध्यम से पढ़ने, सुनने एवं देखने के लिए निचे सत्यम ग्राम न्यूज़ का एप लिंक है कृपया इसे डाऊनलोड करें -धन्यवाद
https://satyamgramnews.in/wp-content/uploads/2024/08/satyamgramnews.apk
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief