चेहराकलां : राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक हुए निलंबित, पहले प्रभारी प्राचार्य क़ो किया गया था निलंबित,आगे जरी है विभागीय कार्रवाई|

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के चेहराकलां प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन बाद उसी विद्यालय के सहायक शिक्षक को निलम्बित करते हुए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद वैशाली को जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय के पत्रांक 486/24 के अनुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, वैशाली के ( पत्रांक 265 /24 के अनुसार) जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली ने अनियमितता के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनुपमा कुमारी एवं संयुक्त हस्ताक्षरी श्री राजेश रजक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाहीधीन करने की अनुशंसा किया गया है |

गौरतलब हो की उपरोक्त शिक्षक द्वारा विधालय के छात्र कोष से 56 लाख 34 हजार 965 विभागीय नियम के विरुद्ध छात्र कोष के खाता से निकासी किया गया एवं विभाग को ससमय अभिलेख प्रस्तुत नहीं करना, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के आलोक में श्रीमति अनुपमा कुमारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, संयुक्त हस्ताक्षरी श्री राजेश रजकसह सहायक शिक्षक राजकीयकृत उच्च विद्यालय, बखरी दोआ, प्रखंड चेहराकला को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन करने की अनुशंसा की जाती है।

वैशाली: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की अनुशंसा|

इस खबर क़ो एप के माध्यम से पढ़ने, सुनने एवं देखने के लिए निचे सत्यम ग्राम न्यूज़ का एप लिंक है कृपया इसे डाऊनलोड करें -धन्यवाद

https://satyamgramnews.in/wp-content/uploads/2024/08/satyamgramnews.apk

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief