
सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली : जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के बस्ती सरसिकन में सनकी भैसुर शिवशंकर साह द्वारा अपने भाभो सुमित्रा देवी ६० वर्ष को कुदाल से सर काटने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। यह घटना कटहरा थाना क्षेत्र के बस्ती सरसीकण पंचायत के महमदपुर टुरी ग्राम में हुई थी, जिसमें सुमित्रा देवी एवं उनके पति हजारी साह को गंभीर चोटें आई थीं। जिसका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में हुआ था।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की है और हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। ऐसी जानकारी प्राप्त हो रहे है. लेकिन हकीकत कुछ और है पुलिस कार्रवाई करती तो हमलावर पुलिस के गिरफ्त में होता उक्त बाते अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव ने कही।
स्थानीय लोगों ने कहा कि हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए और क्षेत्र में शांति बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो हमसब ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
घटना के बारह दिन बीत जाने के बाद भी अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त से बाहर, पीड़िता से मिलने पहुँचे पटना से मानवाधिकार की टीम।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़े…
कटहरा :जमीनी विवाद में दम्पति क़ो किया मारपीट कर किया घायल.
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief