VAISHALI NEWS:चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी पर्व को लेकर थाना परिसर में हुआ  शांति समिति की बैठक |

 

राजापाकर  थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
राजापाकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में शामिल लोग |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर्व को लेकर राजापाकर थाने पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। लोगों से अपील की गई कि चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी पर्व के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने को लेकर सभी अपने स्तर से प्रयास करें। बताया गया कि इस दौरान असामाजिक तत्वों पर भी नजर रहेगी।

बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में चेहल्लुम का जुलूस कहीं नहीं निकाला जाता है शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर में ही नियाज फातिहा पढ़ी जाती है। वहीं जन्माष्टमी के दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी मेले अथवा जुलूस का आयोजन नहीं किया जाता है।

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने की। बैठक में जयपत प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय मुखिया मोहम्मद जब्बार अंसारी, तपसी प्रसाद सिंह, राजीव रंजन, हरिशंकर कुमार सिंह उर्फ गुड्डू मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद मुस्तफा आलम, मुहम्मद नाजीर,संतोष कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, गिरधारी कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का कार्यक्रम हुआ आयोजित।

ये भी पढ़े …

VAISHALI NEWS:प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का कार्यक्रम हुआ आयोजित।

VAISHALI NEWS:प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का कार्यक्रम हुआ आयोजित।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली