राजापाकर : तीन स्वास्थ्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह हुआ आयोजित

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किए गए। सेवानिवृत होने वाली एएनएम में इंदू कुमारी एवं कांति कुमारी तथा अनुसेवी सुधा देवी शामिल हैं।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय सहित पूर्व प्रभारी डॉक्टर एस के रावत डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि सरकारी नियमानुसार कर्मियों की सेवानिवृत्ति होती रहती है किंतु कुछ ऐसे भी सरकारी सेवक होते हैं जो अपनी कर्तव्य निष्ठा एवं सेवा भाव से आम लोगों का दिल जीत लेते हैं।

हम सभी इन सबों के दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। समारोह में डॉक्टर श्याम बाबू सिंह डॉक्टर मनीषा ठाकुर डॉ रविंद्र नाथ सिंह आयुष चिकित्सकों में डॉक्टर सुभाष चंद्रा डॉक्टर मुकेश कुमार डॉक्टर विकास कुमार डॉक्टर सुधा मिश्रा एवं डॉक्टर रमेश चंद्र सिंह इसके अलावे बीसीएम रविशंकर राजू स्वास्थ्य प्रबंधक सौरव रंजन प्रधान लिपिक बशिष्ठ प्रसाद सिंह एएनएम मीरा कुमारी गीता रानी ललिता कुमारी आदि शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/वैशाली-बिहार-विधानसभा-की/09/2024/03/21/44/54/sgnnetworkhajipur/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली