वैशाली : बिहार विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति ने की समीक्षा बैठक।

सारे विभाग सरकार के नियम और गाइडलाइन से करे काम:समिति ।

 सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर,वैशाली :बिहार विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति ने आज हाजीपुर में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कल शाम भी बैठक हुई थी।

समिति के सभापति ने एक एक कर सभी विभागों के पदाधिकारियों साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सारे विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां कार्य सरकार के नियम और गाइडलाइन से हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि नियम से इतर कोई काम न हो। समिति ने विभागों का कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की।

समिति के सभापति श्री अजीत शर्मा , समिति के सदस्य माननीय विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा माननीय विधायक श्रीमती नीतू कुमारी और माननीय विधायक श्रीमती वीणा कुमारी मौजूद थी।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शम्स जावेद अंसारी, अपर समाहर्ता (आपदा) श्री अरुण कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री हरेंद्र राम, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, डीएसपी (मुख्यालय) अबू हसन इमाम सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

गोरौल : अपने बच्चे के उम्र के प्रेमी के साथ महिला क़ो पुलिस ने किया बरामद, भेजा न्यायलय।