सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलकुंडा के लगभग 20 छात्राओं को कृमि की दवा खाते ही सर में चक्कर, जी मचलना, पेट में दर्द, कमजोरी की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में भर्ती किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी एवं सरकारी प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालय में बच्चों को कृमि नाशक दवा दी गई थी।
वही बेलकुंडा स्थित विद्यालय के बच्चों को भी कृमि नाशक दवा लंच के बाद लगभग 2 बजे दी गई थी। जिसमें लगभग 20 बच्चों को दवा खाने के 5-10 मिनट बाद पेट में दर्द, माथा में चक्कर, जी मचलना, कमजोरी की शिकायत बच्चों ने शिक्षकों से किया अविलंब विद्यालय के प्रधान संतोष कुमार ,शशि रंजन कुमार मिश्रा ,अमरेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर लाया गया।
जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय, डॉक्टर सतीश कुमार वर्मा एवं स्वास्थ्य कर्मियों में मीरा कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी, अनिता कुमारी द्वारा सभी बच्चों की जांच कर उपचार किया गया।जिन बच्चों में पानी की कमी पाई गई उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया। अन्य बच्चों को सूई एवं दवा दी गई। 1 घंटे के बाद सभी बच्चे अच्छा महसूस करने लगे। उसके बाद उन्हें अभिभावकों के साथ घर भेजा गया।
वहीं चार-पांच बच्चों को ज्यादा शिकायत होने पर समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य केंद्र में अभी पानी चढ़ाया जा रहा था। घटना की सूचना पाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवकुमार प्रसाद सिंह,पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमरेश कुमार, अरविंद कुमार, पंचायत समिति सदस्य गुड्डू साह रिंकू पासवान सहित अनेक लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एवं बच्चों के अभिभावक उससे मिले एवं डॉक्टर से मिलकर समुचित इलाज की बात कही।
वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।इलाज के बाद सभी बच्चे ठीक हैं। किसी-किसी में दवा खाने के बाद साइड इफेक्ट भी होता है।किसी को पानी की कमी थी वैसे बच्चे को स्लाइन चढ़ाया गया। वहीं बच्चों को आवश्यकता अनुसार दवाएं दी गई।
ये भी पढ़े ..
राजापाकर : राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकीय पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित |
राजापाकर : राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकीय पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित |
रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली