गोरौल : तेज हवा के साथ झाझाम बारिश से बिच सड़क पर पेड़ गिरा |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल। इस वर्ष बुधवार को सबसे ज्यादा वर्षा ने सभी जगह जलमग्न कर दिया। एन एच 22 के पूर्वी ले पर घुठने भर पानी से जल जमाओ हो गया है। आने जाने वालो को कठिनाईया हो रही है। गोरौल मुख्य चौक के पूर्वी लेन जलमग्न है। वही आज अत्यधिक वर्षा और तेज हवा से कयी जगहों पर पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गया।

गोरौल -सोन्धो मार्ग के चन्दपुरा मलंग स्थान के निकट सड़क पर पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गया।करीब डेढ़ घंटे की वर्षा ने इस वर्ष के सभी रिकार्ड को तोर दिया निचली स्थान बाले घरो मे वर्षा का पानी घुस गया।गोरौल बाजार जलमग्न हो गया है।गोरौल चौक के पूर्वी ओर जानेवाली सड़क पर भी पानी का बहाओ हो रहा है।एस एफ सी गोदम, बी आर सी भवन, मनरेगा कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, कौशल विकास केंद्र का रास्ता जलमग्न के कारण बाधित हो गया है। जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा दो दिनों में हो जाएगी संपन्न|

राजापाकर : स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा दो दिनों में हो जाएगी संपन्न|

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR