
सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहराकलां । प्रखंड क्षेत्र के बखरी दोआ मंदिर चौक स्थित करियर पॉइंट कोचिंग सेंटर परिसर में देश के महान शिक्षाविद सह दार्शनिक प्रथम उपराष्ट्रपति श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई।
संस्थान के व्यवस्थापक विनय कुमार ने छात्र छात्राओं को उनकी जीवनी पर प्रकाश डाले और उनके जीवन से सीख लेने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षक नाम से नहीं अपने दूर दृष्टि, निश्चित संकल्प के द्वारा छात्र-छात्राओं को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया जाता है।
हम सभी लोगों को समाज में शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। मौके पर संस्थान के व्यवस्थापक विनय कुमार सहित संस्था के सभी शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित हुए।
केक सेलिब्रेशन में कोचिंग संस्थान के शिक्षक वसंत सर एवं छात्र -छात्राओं में सत्यम कुमार, शिवम कुमार, अनुपम कुमारी, पुष्पम कुमारी,अंजली कुमारी सोनी कुमारी मुस्कान कुमारी,आयुष,ऋतिक,शैली कुमारी ,अनिका कुमारी, रूपा ,कनक कुमारी,कंचन कुमारी सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।
ये भी पढ़िए…
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-शिक्षक-दिवस-के-र/09/2024/05/17/04/14/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief