सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। पूर्व के भूमि विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी उषा देवी पति सुरेंद्र राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि मैं अपने घर पर बैठी थी कि हमारे पट्टीदार मुसाफिर राय व मनोज राय दोनों पिता स्वर्गीय सकलदीप राय आशा देवी पति मुसाफिर राय शर्मिला देवी पति मनोज राय कल्याणी देवी पति ना मालूम पिता मुसाफिर राय, आमोद राय पिता रामचंद्र राय सहित 15 व्यक्तियों ने मेरे साथ मारपीट गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर सभी लोग फैट मुक्के लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।
मुसाफिर राय एवं मनोज राय मेरे बाल पकड़ कर पटक दिया तथा घसीटने लगा। जिससे मैं अर्धनग्न हो गई। मारपीट के क्रम में ही उक्त अभियुक्त द्वारा मेरे गर्दन से सोने की जितिया उर्मिला देवी एवं आशा देवी ने ले लिया तथा धमकी दे रहा है कि पूरे परिवार को जान से मार कर फेंक देगे। काफी हो हल्ला होने पर अगल-बगल के लोगों को आते देख सभी भाग गए। विवाद का कारण जमीन है। थाने में कांड संख्या 323/24 में मामला दर्ज की गई है।
ये भी पढ़े..
राजापाकर : शुक्रवार को मनाई गई हरितालिका तीज एवं चौथ चंदा पर्व।
राजापाकर : शुक्रवार को मनाई गई हरितालिका तीज एवं चौथ चंदा पर्व।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली