सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल : देखिये ये जो नाला से बजबजा कर गन्दा पानी वह रहा है वह क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण सड़क गोरौल चौक से कटहरा जाने बाली मुख्यमार्ग पर वह रहा है यह पानी सड़क के बीचो बीच वह रहा और बदबूदार पानी और उसपर भिनभिना रहे मक्खियों से लोग परेशान है जिसे कोई देखने बाला नही है. यह सड़क गोरौल चौक से गुजरते हुय महुआ अनुमंडल कार्यालय को जोड़ती है|
दूसरी तरफ बहादुरपुर, ठिकहा, बरेबा, जोरिपार, जगरनाथ, पदमौल होते हुय मजफ्फरपुर जिले को जोड़ती है. कई गांवों के लोग यात्रा करते है. पूरे मार्ग में कई सरकारी विद्यालय भी ह. इतना सबकुछ के बाद भी कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देना मुनाशिव नही समझते है. इस सड़क पर गिर रहे नाले के पानी में गिरकर कब बड़ी दुर्घटना घट जायेगी यह कहा नही जा सकता. कई दुकानदारों ने बताया कि इस सड़क से यात्रा करने बाले दूसरे जगहों के लोग प्रतिदिन गिर रहे है.
कई साइकिल एवं मोटरसाइकिल चालक इस पानी में गिरकर अपना हाथ पैर तोर चुके है. सड़क पर पिछलन इतनी ज्यादा है कि आने जाने बालो को रात का कौन कहे दिन में भी पता नही चलता है और वह जैसे ही अपनी गाड़ी लेकर बढ़ते है कि पानी मे पिछलकर गिर जाते है. आसपास दर्जनों चाय नास्ता के अलावे अन्य चीजों का दुकान है. पानी मे भिनभिना रहे मक्खी के कारण कोई ग्राहक नही आ रहा है|
छात्र छात्राये साइकिल से विद्यालय नही जाना चाह रहे है जिससे उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है. ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने सरकारी अधिकारियों के अलावे नगर पंचायत के कार्यपालक, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद के अलावे वार्ड पार्षदों से मांग किया है कि सड़क पर खुलेआम बह रहे नाले के पानी को बंद कराया जाये|
ये भी पढिये ….
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क