गोरौल : पशु तस्कर गाड़ी पर लोड पशु को छोड़ हुआ फरहार, चालक हुआ गिरफ्तार |

सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल : हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर बुधवार को देर शाम गाड़ी पर लोड कर ले जा रहे चार पशु को हिन्दू पुत्र संगठन के युवाओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पशु तस्कर तो भाग गया लेकिन गाड़ी के चालक को पकड़ लिया गया|

पकड़ाये चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव निवासी सतीश कुमार बताया गया है. संगठन के युवा सुमन गुप्ता,रौशन राजपुत,राहुल गुप्ता अमित पांडेय, कुणाल ,गोलू सहित कई ने बताया की हमलोग को सूचना मिली कि पशु तस्कर चार गाय को गाड़ी संख्या बीआर01जीई-7094 पर लादकर ले जा रहा है उसे खदेड़कर पकड़ लिया|

इसी क्रम में तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गया. चालक ने बताया कि वह गाय को कटहरा थाना क्षेत्र के अबबकरपुर गांव में ले जा रहा था. एक कारोबारी का नाम वह मो नन्हे बताया अन्य का नाम वह नही जानता है थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. उसके बाद पशु तस्करों को गिरफ्तार किया जायेगा|

ये भी पढिये …

पातेपुर : पूर्व विधायक श्रीमति प्रेमा चौधरी ने जन समस्या को लेकर लगाई अपने आवास में जनता दरबार |

पातेपुर : पूर्व विधायक श्रीमति प्रेमा चौधरी ने जन समस्या को लेकर लगाई अपने आवास में जनता दरबार |

 

रिपोर्ट :नागेंद्र राय, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR