राजापाकर : ड्राइवर के दरवाजा पर से बोलोरो वाहन की चोरी, प्राथमिकी दर्ज |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर :  प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत के कुशवाहा टोला से एक चार चक्के बेलोरो वाहन की  चोरी के संबंध में ललिता देवी पति ब्रह्मानंद  सिंह ग्राम राजापाकर दक्षिणी कुशवाहा टोला ने राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई  है। जिसमें कहा गया है कि मेरी गाड़ी रात के करीब 9 बजे रंग सफेद नंबर बीआर31पीए 4532 सचिन कुमार पिता टुनटुन राय ग्राम रंदाहा ड्राइवर के द्वारा दरवाजा पर लगाया गया था।

हम लोग खाना पीना खाकर सोने जा रहे थे तो रात्रि करीब 11 बजे  तक गाड़ी दरवाजे पर खड़ी थी। सुबह 4 बजे उठे और बाहर देखा तो गाड़ी दरवाजे पर नहीं थी। गाडी की इधर-उधर काफी खोजबीन की लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चला। उपरोक्त गाड़ी मेरे पति ब्रह्मानंद सिंह के नाम पर दर्ज है कुछ दिन पूर्व मुझे अमित राज पिता स्वर्गीय सुदीन सिंह ग्राम राजापाकर द्वारा धमकी दी गई थी कि हम तुम्हारी गाड़ी को उठा लेंगे हमें आशंका है कि  यही व्यक्ति हमारे गाड़ी चालक सचिन कुमार पिता टुनटुन राय ग्राम रंदाहा, सौरभ कुमार पिता रणधीर सिंह ग्राम राजापाकर इतवार हाट, रनघीर कुमार पिता नागेंद्र सिंह ग्राम राजापाकर आदि सभी मिलकर गाड़ी को लापाता करवाया है। आवेदन में जांच कर कार्रवाई  करने की मांग की है |

ये भी पढ़े …

राजापाकर : बिजली चोरी मामले में छह व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज |

राजापाकर : बिजली चोरी मामले में छह व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज |

 

रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली