सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : ब्रज मोहन दास महाविद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया. जिसका मंच संचालन छात्रा पलक कुमारी एवं मुस्कान कुमारी ने किया|कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्र है तो समाज है और जब समाज है तो हम हैं. जब कभी राष्ट्र को हमारी जरूरत होगी तो हम राष्ट्र के लिए खड़ा रहेंगे. विद्यार्थी को एनएसएस से जोड़कर राष्ट्र सेवा के लिए हम समर्पित रहे यही एनएसएस का उद्देश्य है. हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर सत्य प्रकाश कार्यक्रम पदाधिकारी देवचंद महाविद्यालय हाजीपुर उपस्थित हुए|
उन्होंने कहा कि छात्र हमारे धरोहर है .आपके कंधों पर राष्ट्र की पूरी जिम्मेवारी है. आप जैसे नागरिक होंगे राष्ट्र वैसा ही होगा. बच्चों का शिक्षा के अतिरिक्त राष्ट्र के प्रति उसे जागरूक करना है. इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें छात्राओं ने मैथिली गीत, महाराष्ट्र लोकगीत, प्रभु रामचंद्र के आगमन पर मिलन गीत एवं बिहार के कजरी गीत पर मनमोहक नृत्य श्रेया कुमारी ,अमीषा कुमारी, नंदनी कुमारी एवं मनीषा कुमारी के द्वारा प्रस्तुत किया गया. छठ गीत को भी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सुन्दर बनाया. छात्र सचिन कुमार, सुमित कुमार एवं प्रिंस कुमार ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई. धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर श्वेता राय ने किया|
ये भी पढ़े …
महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब का 25वाँ स्थापना दिवस मनाया गया |
https://satyamgramnews.in/4333-2धूमधाम-से-मनाया-गया-महुआ/09/2024/24/21/19/35/satyamgramnewsnetwork/
रिपोर्ट : नागेंद्र राय, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
_ताज़ा खबर पढ़ने देखने और सुनने के लिए सत्यम ग्राम न्यूज़ का एप डाऊनलोड करें नीचे लिंक है :-_
https://satyamgramnews.in/wp-content/uploads/2024/08/satyamgramnews.apk
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief