सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय बैकुंठपुर के परिसर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव को लेकर मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने की व संचालन लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि जिस तरह 22 वर्षों तक देवेशचंद्र बाबू ने आप लोगों के लिए कार्य किया है इस तरह हमारे तेज तरार युवा साथी अभिषेक झा भी आपलोग की सेवा करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री ने 18 वर्षों में समावेशी कार्य किया है जाति पाति धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के कल्याण का कार्य किया। बिहार को शून्य से लेकर शिखर तक पहुंचाने का उन्होंने कार्य किया। मतदाता पहचान पत्र बनाने की तिथि 15 अक्टूबर तक बढाई गई है। आप सभी जो छूटे हुए हैं वे आवेदन भरकर जमा करें एवं इंजीनियर अभिषेक कुमार झा को प्रथम वरीयता का मत देकर विजय बनाए।
वही सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अभी तक कुल 1 लाख20हजार मतदाता बनाए गए हैं, मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ विकास किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति को ऊपर उठाने का कार्य किया। आज बिहार पूरे देश में ऐसा राज्य है जहां 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिला। मैं 22 साल तक आपका प्रतिनिधि रहा अब मैं अपने युवा साथी इंजीनियर अभिषेक झा के लिए वोट मांगने आया हूं। प्रथम वरीयता का वोट देकर इन्हें विजय बनाए। आप सभी को कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र जदयू की परंपरागत सीट रही है एनडीए के पांच दलों का समर्थन प्राप्त है।
आप सभी जी जान लगाकर एक बार मौका देकर युवा साथी को विजय बनाएं कार्यक्रम में उपस्थित महुआ के पूर्व जदयू प्रत्याशी आसमां परवीन, पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम, जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ,जिला परिषद सदस्य मनीष शुक्ला ,अनिल दास, पंकज कुमार साह अमर वर्मा विनोद प्रसाद सिंह रामेश्वर सिंह भीम कुमार दरोगा पासवान अजय मालाकार शत्रुघ्न विश्वकर्मा शिवनाथ सिंह शत्रुघ्न प्रसाद सिंह मंजय कुशवाहा अरविंद पासवान नीरज कुमार किसलय किशोर अरुण पटेल रवींदर सिंह सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा समाप्ति की घोषणा शक्ति किशोर जी ने किया।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र में जितिया व्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |
राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र में जितिया व्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |
रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली