सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व निर्गत चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर कार्ड निर्गत करने हेतु दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त किए गए। आवेदन के साथ पूर्व निर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं आधार कार्ड लिया गया। साथ ही कार्ड बनाने हेतु आवेदन ऑनलाइन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने बताया कि दिव्यांगजनों का कार्ड बनने के बाद डाक द्वारा उनके पते पर भेजा जाएगा। शिविर में सदर अस्पताल हाजीपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर सुमित कुमार नाक कान गला रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल हाजीपुर एवं महुआ अनुमंडल अस्पताल की डॉक्टर मीनू सिंह आंख रोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर में आए दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जांच कर आवेदन लिए गए |
वही नए दिव्यांगजनों का भी आवेदन लिया गया तथा मौके पर जांच कर दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया।यह शिविर 25 एवं 26 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में आयोजित किए गए थे दोनों में यूडीआईडी कार्ड के लिए 56 आवेदन प्राप्त किए गए। वही नए दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर ऑडियो लॉजिस्ट दिवाकर कुमार नवीन कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर मोनू कुमार आरटी अनिल कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
गोरौल : महादलित टोला में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विषय पर चलाया गया जागरूकता अभियान |
गोरौल : महादलित टोला में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विषय पर चलाया गया जागरूकता अभियान |
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली