गोरौल : नगर पंचायत के गोरौल चौक पर बदबूदार नाले की पानी से लोगो की बढ़ी परेशानी |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल / वैशाली :  नगर पंचायत के गोरौल चौक पर एन एच 22 के बगल मे बनाये गये नाला से निकल रहे गंदा व् बदबूदार पानी से वीमारी का संकेत दे रहा हैं। अगल बगल के चाय -नास्ते की दुकान पर बैठने बालो को बदबू से परेशान होते हैं। नाला का गंदा पानी गोरौल चौक से स्टेशन जाने बाली की  रफ बहती हैं।

इसी सड़क के किनारे ऑटो बाले सवारी के लिये रुके रहते हैं और यही से गोरौल स्टेशन से लेकर कटहारा तक के सवारी यही से ऑटो पकड़ते हैं। गोरौल चौक से सटे प्रखंड, अंचल और नगर पंचायत का कार्यालय हैं। स्थानीय सभी अधिकारी के रहते और इसी सड़क से गुजरते भी हैं, लेकिन इसपर किसी का ध्यान नहीं जाता। यह नाला एन एच 22 के अधिकारियो ने बनवाया हैं। अब इसकी साफ सफाई की जिम्मेवारी किसकी हैं यही यहां के स्थानीय नागरिक और ब्यवसाई जानना चाहते हैं।

स्थानीय अधिकारी चाहते तो नाले की बदबूदार पानी से निजात दिलाते नहीं तो इसके संक्रमण के चपेट मे न जाने कितने लोग तरह तरह की विमारियों का सामना करेंगे। समय रहते इस पर ध्यान देने की जरूरत हैं।

ये भी पढ़े …

चेहराकलां : नारी आस्था महिला विकास समिति स्वावलंबी सहकारी समिति जीविका का वार्षिक समीक्षा बैठक।

चेहराकलां : नारी आस्था महिला विकास समिति स्वावलंबी सहकारी समिति जीविका का वार्षिक समीक्षा बैठक।

 

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR