सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल : सोमवार को हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एक 22 पर महमदपुर दरिया गांव के निकट अज्ञात वाहन के ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान गांव के 65 वर्षीय जवाहर सहनी के रूप में किया गय है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक का घर सड़क के पश्चिमी लेन में है और घर से सामान खरीदने के लिये मृतक सड़क पार कर रहा था कि हाजीपुर के तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौदते हुय फरार हो गया.
स्थानीय लोगो ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया . जहा से उसे अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया . अस्पताल जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा|
प्रभारी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. ठोकर मारने बाले वाहन की पहचान की जा रही है|
ये भी पढ़े …
राजापाकर : भाकपा माले का हक दो वादा निभाओ अभियान का दूसरे चरण में धरना प्रदर्शन |
राजापाकर : भाकपा माले का हक दो वादा निभाओ अभियान का दूसरे चरण में धरना प्रदर्शन |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क