वैशाली : पत्रकारों पर नोटिस और FIR यह गलत परंपरा की शुरुआत अच्छी बात नही : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , हाजीपुर / वैशाली : जिले में इन दिनों लगातार वैशाली जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन और अधिकारियों द्वारा लगातार जनता की आवाज बने पत्रकारों के ऊपर नोटिस और FIR कर जेल भेजने का एक नई परंपरा की शुरुआत हो गई है जो पत्रकार की आजादी और कलम को दबाने की कोशिश की जा रही है|

पिछले 18 महीना में कई टीवी चैनल के पत्रकार और दैनिक अखबार के संवाददाता के खिलाफ खबर दिखाई जाने पर नोटिस और खबर को खंडन कर कर गलत साबित करने की कोशिश की गई है , और कुछ पत्रकारों को नोटिस और FIR कर जेल भेजा गया है|

वैशाली जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों के ऊपर दबिस बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर वैशाली प्रेस क्लब की अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक के द्वारा पत्रकारों को सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर आज हाजीपुर के सांसद व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात पटना स्थित आवास पर किया गया है , और पत्रकार और प्रशासन के बीच चल रहे मामले को अवगत कराया है इस दौरान चिराग पासवान ने वैशाली जिले के एसपी हरकिशोर राय से फोन से बात कर पत्रकारों के ऊपर नोटिस और FIR करने को लेकर गलत बतलाया है और साफ तौर पर चिराग पासवान ने जिले के पुलिस कप्तान से कहा है कि यह परंपरा गलत है|

पत्रकारों की आवाज को दवाई नहीं जा सकती है , खबर दिखाने के लिए अगर पत्रकार को नोटिस और फिर तैयार किया जाएगा तो मैं इस मामले को ऊपर तक लेकर जाऊंगा सही तरीके से हर बिंदु को जांच कर उचित फैसला ले, साथी चिराग पासवान ने जिले में अब तक हुए पत्रकारों के ऊपर नोटिस और मुकदमे का पूरा विवरण लिया है और अपने स्तर से जांच कर पत्रकारों को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया है ,

हालांकि पत्रकारों को ऊपर हो रहे दबिस को लेकर अब वैशाली जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष पत्रकारों को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए पूरे तरीके से तत्पर हो गए हैं उन्होंने कहा है कि पत्रकारों की आवाज को कोई दवा नहीं सकता है हम हर संभव प्रयास करूंगा जिन नेता और बड़े अधिकारी से मिलकर पत्रकारों के हित के लिए बात करना होगा तो मैं करूंगा जिले के सभी पत्रकार निष्पक्ष होकर मजबूती से काम करें वैशाली प्रेस क्लब के पूरे टीम मजबूती से साथ रहेंगे|

ये भी पढ़े …

कटहरा : सोशल मिडिया के पत्रकार को घर बुला कर छिना वेलोनो कार मारपीट कर भगाया, अब मिल रहा है जान मारने की घमकी|

कटहरा : सोशल मिडिया के पत्रकार को घर बुला कर छिना वेलोनो कार मारपीट कर भगाया, अब मिल रहा है जान मारने की घमकी|

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief