गोरौल : स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद का एक दिवसीय धरना |

सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल : प्रखंड परिसर में मंगलवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में  राजद पार्एटी के कार्कयकर्ता ने एक  दिवसीय धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार कर रहे थे. धरना में आये विधान पार्षद सैयद फैसल अली ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुय कहा कि स्मार्ट मीटर जो लगाया गया है.उससे जनता परेशान है. गरीब लोगों का खुन चुस  कर बड़े लोगो की झोली भरी जा रही है|

एक तरफ पांच किलो अनाज देकर सरकार वाहवाही लूट रही है तो दूसरी तफर जमकर बिजली बिल के नाम पर रुपया लूटा जा रहा है. प्रमुख ने कहा कि मीटर अडानी का है .वही उसमें लगा चिप अंबानी का है. सभी गुजराती मिलकर आम जनता को लूट रही है. धरना में  राजद जिला अध्यक्ष  वैद्यनाथ चंद्रवंशी, विकास कुमार, प्रभात कुमार, सुवोध कुमार, विश्वनाथ राय, वलीराम प्रसाद यादव ,सुरेश प्रसाद यादव सहित अन्य लोग शामिल थे|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार |

राजापाकर : मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे मूर्तिकार |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR