राजापाकर : दुर्गा पूजा में हर वर्ष सिने पर कलश रखते है पप्पू राय |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर बलभद्र उर्फ गैसपुर बरियारपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 3 निवासी पप्पू राय भगत ने नवरात्रा में अपने सिने  पर 9 कलशों की स्थापना कर मां दुर्गा की उपासना में जुटे हैं। .30 वर्षीय पप्पू राय भगत ने कठोर उपासना का संकल्प लिया है उनके  परिजनों का कहना है कि वे घर छोड़ कर बहुत दिनों तक लापाता थे उनके दो बच्चे भी है|

परिजन के कथनानुसार वे पटना के बोरिंग रोड चौराहे स्थित एक मंदिर में पूजा पाठ किया करते थे पप्पू राय भगत का कहना था कि हम पटना में नौ साल से नवरात्रा में अपनी छाती पर कलश स्थापना कर मां दुर्गा की उपासना करते आ रहे हैं। अपने गांव मे पहली बार मां दुर्गा की उपासना छाती पर कलश स्थापना कर रहे हैं।उनकी कठोर उपासना को देखने के लिए गांव के सैकड़ों महिलाओं एवं पुरूषो का भीड़ जुटती  है।

सभी दर्शको ने कहा  कि मां  जगदम्बे की अपार महिमा के बल पर वे कठोर आराधना कर रहे हैं। वे बहुत साधारण परिवार से आते है.और अपना जीवन यापन मंदिर में पूजा पाठ से करते हैं।ज्यादातर पटना में ही जीवन यापन करते हैं।इनकी कठोर आराधना से ग्रामीण लोग काफी खुश नजर आये. वे मृदुल स्वभाव से जाने जाते है. इनका कलश रखे हूए तीन दिन हुए हैं.|

ग्रामीण सकलदेव राय कमरेश कुमार बृजेश कुमार मोनू कुमार संतोष कुमार वकील राय विश्वनाथ राय मनीष कुमार, स़जीत कुमार, नीतीस कुमार रघुवीराय गजेनद्र राय राजू कुमार  यादव आदि लोगों ने उनके कार्य को माता दुर्गा का आशीर्वाद बताया।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : भूमि विवाद निवारण शिविर हुआ आयोजित |

राजापाकर : भूमि विवाद निवारण शिविर हुआ आयोजित |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief