वैशाली : जिला कुशवाहा संघ के प्रखंड इकाई द्वारा दानदाता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल। वैशाली जिला कुशवाहा संघ प्रखंड इकाई गोरौल के ओर से प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर दरिया गांव में दानदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन।दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ.शंकर प्रसाद भगत ने किया जबकि संचालन डॉ. अरविंद कुमार शरण ने किया।

समारोह में जिला प्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रतिनिधि को माला पहना एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित कुशवाहा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष आर पी रत्नाकर ने कहा कि लोग विभिन्न पार्टियों में राजनीति करते है। लेकिन मेरा पूरा समय कुशवाहा समाज के उत्थान के लिये लगा रहता हैं।

मेरा पार्टी कुशवाहा समाज ही हैं। उन्होंने ने कहा की समाज सभी क्षेत्रों में प्रगति किया लेकिन संगठित होकर प्रगति करना हैं। वही कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज शिक्षित एवं संगठन के होकर ही आगे बढ़ सकता हैं। इस लिये समाज के प्रति समय देना सभी का कर्तव्य हैं।

सम्मान समारोह में जिला प्रतिनिधि पंकज कुशवाहा, राम एकवाल सिंह कुशवाहा, कैलाश सिंह, विनोद कुमार,प्रखंड प्रतिनिधि उपाध्यक्ष अखिलेश भक्त, सचिव सर्वेश कुमार,अशोक कुमार सिंह, छट्ठू प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष रघुराज विहारी शरण, त्रिविक्रम प्रसाद,राम चन्द्र प्रसाद सिंह, जयनारायण सिंह उर्फ मुनचुन, नंदकिशोर सिंह, जवाहरलाल सिंह,अरुण कुमार, संजय कुमार कुशवाहा, राघवेंद्र शरण,उदय कुमार,कुमार शिव वसंत,अमर कुमार अमर,चंदन कुमार सिंह,विश्वनाथ भगत, उमा शंकर सिंह, सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : थानाध्यक्ष ने नशाबाज को किया गिरफ्तार।

राजापाकर : थानाध्यक्ष ने नशाबाज को किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief