वैशाली : अक्षयवट राय रेलवे स्टेशन पर द्रुतगामी ट्रेनों के ठहराव को ले मांग पत्र सौपा।

 

अक्षयवट राय नगर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय सेवा समिति के सदस्य।
अक्षयवट राय नगर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय सेवा समिति के सदस्य।

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली : स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट  राय छात्रावास सेवा समिति द्वारा अक्षयवट राय  रेलवे स्टेशन पर ट्रुतगामी  ट्रेनों का ठहराव नियमित करने के संबंध में रेल महाप्रबंधक, रेलवे क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय हाजीपुर एवं अक्षयवट राय नगर स्टेशन अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया है।

जिसमें स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत जयप्रकाश नारायण, दिवंगत प्रोफेसर जगन्नाथ यादव एवं दिवंगत स्वर्गीय राम विलास पासवान के पुण्यतिथि सभा के माध्यम से हम मांग करते हैं कि द्रुतगामी  ट्रेनों का ठहराव कोरोना काल से पहले की तरह नियमित किया जाए।

आवेदन में मांग की गई है कि इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए अक्षवटराय नगर स्टेशन पर द्रुतगामी  ट्रेनों का ठहराव नियमित करने पर शीघ्र विचार किया जाए। अन्यथा आम जनता के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम के लिए बाध्य होंगे।

जिस किसी भी नुकसान के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में रत्नेश कुमार यादव राजेंद्र प्रसाद सिंह रंजीत प्रसाद यादव वीर बहादुर सिंह ललित कुमार घोष सहित अनेक लोक शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

स्वतंत्रता सेनानी स्व.बच्चन शर्मा की 45वीं पुण्यतिथि मनाई गई

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-महान-स्वतंत्रत/10/2024/08/19/50/32/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली